शादीशुदा बहन ने राखी की सौगंध की याद दिलाई, भाई ने कर दी जीजा की हत्या

Shamli news शामली। यूपी के जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में 20 तारीख को दुकान पर बैठे व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद मृतक के परिजनों ने दो नामजद व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी थी जिसमें पता चला कि दुकान पर बैठे व्यापारी की उसी के साले के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस ने भाई-बहन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भाई-बहन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने मृतक के साले और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। वह तीन अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अमित का अपनी पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर पिछले 1 वर्ष से मनमुटाव चल रहा था और और उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पूजा ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में दावा भी कर रखा था लेकिन वह अपने भाई को रोजाना एक ही बात कहा करती थी कि तुमने मेरी जिंदगी बेकार कर दी। पूजा ने भाई को राखी की सौगंध की भी याद दिलाई। एक दिन उसके भाई ने तंग आकर साथियों के साथ मिलकर जीजा की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अमित की पत्नी पूजा की यूपी पुलिस के सिपाही विजय से काफी घनिष्ठ मित्रता रही है और आरोपी विजय पूजा के मायके के गांव मा लांडी का ही रहने वाला है।

सिपाही वारदात में शामिल

सिपाही वारदात में शामिल

पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है। सुमित के साथ हत्या की इस वारदात को अंजाम देने में उसके गांव का ही विजय नाम के युवक ने उसका साथ दिया जो कि यूपी पुलिस में मेरठ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। कांस्टेबल अपने साथ दो और युवकों को लेकर आया था और सुमित के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। विजय चुनाव ड्यूटी में गया हुआ था और 19 तारीख को चुनाव संपन्न कराकर वह मेरठ नहीं लौटा बल्कि शामली पहुंच गया। अपने साथी के साथ मिलकर उसकी जीजा की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक अमित के साले और उसकी पत्नी को तो अमित की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस का सिपाही विजय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और वह किन दो युवकों को अपने साथ लेकर आया था, इस बात का भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।

दो साल की बच्ची भी गई जेल!

दो साल की बच्ची भी गई जेल!

पुलिस ने मृतक अमित की पत्नी और उसके साले को तो हत्या के इल्जाम में जेल भेज दिया लेकिन अमित की 2 साल की बच्ची भी है जो अपनी मां के साथ जेल जा रही है। पुलिस की गाड़ी में बैठी हुई बच्ची की मासूम सी आंखें इस समाज से बस एक ही बात पूछ रही है कि 'आखिर मेरा क्या कसूर'। मासूम बच्ची ने अपने पिता को खो दिया भले ही उसके मामा ने उसके पिता की हत्या की हो और उसकी मां भी इस साजिश में शामिल हो लेकिन इस 2 साल की मासूम बच्ची का कुसूर क्या है कि इसे जिन दिनों में खिलौनों से खेलना चाहिए था उन बचपन के दिनों में उसे जेल जाना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+