शादी के लिए परेशान 3 फीट के अजीम को सलमान खान ने किया फोन, जानें क्या बोला?
शामली। यूपी के शामली में रहने वाले तीन फीट के अजीम मंजूरी के पास शादी के लिए अब दर्जनों लड़कियों के फोन आ रहे हैं। दरअसल, अजीम ने सदर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से शादी के लिए गुहार लगाई थी। अजीम का दावा है कि अब उनके पास बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के भी फोन आ रहे हैं। अजीम अब मुंबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। शादी का सपना सच होता देख अजीम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सलमान खान का फोन आया था। सलमान ने कहा है, 'मैं आपसे मिलना चाहता हूं या फिर आप मुंबई आ जाओ मिलकर बात करेंगे।'
Recommended Video

हाइट कम होने की वजह से नहीं हो पा रही शादी
दरअसल, शामली के कैराना निवासी अजीम मंसूरी ने बीते दिनों सदर कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों से शादी की गुहार लगाई थी। अजीम की लंबाई की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। वह सिर्फ 3 फीट 2 इंच के हैं। कद कम होने की वजह से अजीम की शादी में दिक्कतें आ रही थीं। इस वजह से वह काफी परेशान थे। मीडिया में खबर सामने आने के बाद अंजीम के बााद कई फोन आने लगे। अजीम के परिजनों के पास भी कई फोन आ रहे हैं।
सलमान खान ने किया फोन, कही ये बात
अजीज मंसूरी और उनके भाई का कहना है कि मीडिया में खबर आने के बाद मुंबई से भी कई फिल्मी हस्तियां के फोन आए। उन्होंने अजीम को मिलने के लिए मुंबई बुलाया है। अजीम ने दावा किया कि सलमान खान ने भी उन्हें खुद फोन किया और मुंबई बुलाने की बात कही है। अजीम ने कहा, 'मेरे पास सलमान खान का फोन आया था. सलमान खान ने कहा है कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं या फिर आप मुंबई आ जाओ मिलकर बात करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications