अजय पाठक मर्डर केस: हिमांशु को पांच दिन की रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में लगाई अर्जी

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 31 दिसंबर को पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपी हिमांशु को रिमांड पर लेने के लिए कैराना कोर्ट में अर्जी लगाई है। पुलिस की मानें तो रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस उससे कुछ और अहम सवालों का जवाब खोजने का प्रयास करेगी। बता दें कि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में बुधवार को हत्यारोपी हिमांशु को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आज होंगी अर्जी पर सुनवाई

आज होंगी अर्जी पर सुनवाई

मामला शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का है। यहां 31 दिसंबर को भजन गायक अजय पाठक व उनके परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर कैराना कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने हत्यारे हिमांशु द्वारा किए गए इस नरसंहार की गहनता से जांच पड़ताल करने के लिए कैराना स्थित सक्षम न्यायालय में अर्जी लगाई है और हिमांशु की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। बता दें कि इस मामले में आज (3 जनवरी) को सुनवाई होनी हैं।

हो सकते है कई और अहम खुलासे

हो सकते है कई और अहम खुलासे

पुलिस रिमांड के दौरान हत्यारा हिमांशु कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है। दरअसल, पुलिस ने हत्यारे हिमांशु की 5 दिन की पुलिस रिमांड इसलिए मांगी है ताकि हत्यारे हिमांशु द्वारा किए गए नरसंहार की गहनता से जांच की जा सके और जो अनसुलझे पहलू है उनको सुलझाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, जो 60 हज़ार रुपए अजय पाठक को उधारी देने और वापस मांगने पर गाली गलौज करने की बात हिमांशु सैनी ने बताई है वह किसी के भी गले नहीं उतर रही है।

परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

वहीं, दूसरी तरफ अजय पाठक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी खुलासा किया है। इस हत्याकांड में ओर भी कई लोग शामिल है, जिन्हें पुलिस छिपा रही है। पुलिस ने ना तो एफआईआर में लूट की धाराएं लगाई हैं, जिससे परिजनों को पुलिस पर हड़बडाहट में मामले का खुलासा करने का शक है। परिजनों ने शासन से इस पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग

हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग

परिजनों की मांग है कि एफआईआर में लूट का भी जिक्र हो और जो भी इस पूरे हत्याकांड में शामिल है उन सभी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। परिजनों ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरने पर बैठे रहने की चेतवानी दी है। पुलिस के आलाधिकारी परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस ने कहा- हिमांशु ने अकेले ही इस नरसंहार को दिया अंजाम

पुलिस ने कहा- हिमांशु ने अकेले ही इस नरसंहार को दिया अंजाम

बता दें, हिमांशु सैनी अजय पाठक का करीबी है। रात के समय में हिमांशु अजय पाठक के घर मे ही रुका रहा, जहां पर उसने सभी को मौत के घाट उतार दिया और बाद में बच्चे के शव को कार में डालकर हरियाणा के पानीपत में आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु सैनी ने अकेले ही इस नरसंहार को अंजाम दिया है, जिसके कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+