अजय पाठक मर्डर केस: भागवत की लाश लेकर दो सौ किमी दौड़ती रही कार, नहीं हुई कहीं चेकिंग

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के पुलिसिया दावे की सच्चाई अजय पाठक परिवार हत्याकांड के बाद सामने आई है। बकौल पुलिस, हिमांशु सैनी भजन गायक के 10 साल के बेटे भागवत का शव इको स्पोर्टस कार में रखकर यूपी, दिल्ली और हरियाणा में लगातार घूमती रही, उसने दर्जनों चेकिंग बैरियर व नाके पार किए लेकिन न तो गाड़ी को रोका गया और न ही चेक किया गया। बाद में पानीपत टोल प्लाजा के पास गाड़ी को आराम से आग लगाकर फरार होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

तीन प्रदेश, दो सौ किमी से ज्यादा तय की दूरी

तीन प्रदेश, दो सौ किमी से ज्यादा तय की दूरी

एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बकाया था कि हत्या के बाद हिमांशु ने भागवत का शव इको स्पोर्ट्स गाड़ी की डिग्गी में रखा। इसके बाद वह बुढ़ाना रोड से होता हुआ विजय चौक पहुंचा ओर यहां से कैराना की ओर चला गया। कैराना से सिंभालका होता हुआ हिमांशु पानीपत पहुंचा। यहां से मुरथल व बाद में वह दिल्ली गया। यहां दिल्ली की सड़कों पर वह घूमता रहा। दिल्ली से वह बाद में पानीपत आया। यहां आकर उसे पता चला कि पाठक फैमिली की हत्या का सभी को पता चल गया है। इसके बाद उसने कार व भागवत के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बता दें कि गाड़ी ने इस दौरान तीन प्रदेशों में दो सौ किमी से ज्यादा दूरी तय की, लेकिन उसकी कही जांच नहीं हुई। यह हाल तब है जब यूपी पुलिस ने सभी बैरियर व आसपास के प्रदेशों में गाड़ी की सूचना फ्लैश कर दी थी।

पुलिस का दावा-टैटू से पकड़ा गया हिमांशु

पुलिस का दावा-टैटू से पकड़ा गया हिमांशु

शामली पुलिस का दावा है कि हिमांशु की पहचान पानीपत टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई। इस फुटेज में हिमांशु हाथ बाहर निकालकर टोल टैक्स दे रहा हैं। सीसीटीवी कैमरे में हिमांशु के हाथ की फुटेज आ गई। इस हाथ में कलावे के साथ ही एक टैटू नजर आया। यह टैटू जब अजय पाठक की मंडली के अन्य सदस्यों को दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि यह टैटू हिमांशु का है। इसके बाद ही हिमांशु की घेराबंदी हुई। जिसके बाद हरियाण पुलिस और शामली पुलिस ने हिमांशु को पानीपत के सेक्टर-13 से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल, तीन मोबाइल फोन बरामद किए है।

हिमांशु ने चारों लोगों को मारा

हिमांशु ने चारों लोगों को मारा

पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया है, जो कैराना के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, गायक अजय पाठक के शिष्य हिमांशु ने उनके परिवार को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार हिमांशु ने सबसे पहले पहली मंजिल पर सो रहे अजय पाठक पर हमला किया और कई वार किए। इसके बाद उसी कमरे में दवाई लेकर सो रही उनकी पत्नी स्नेहा पर चाकू से वार कर मार डाला। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को मारा। हिमांशु चारों की हत्या करने के बाद शवों को अजय की गाड़ी में छिपाकर कहीं नष्ट करना चाहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+