शामली: युवक को 25 लड़कों के गुट ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो
Shamli news, शामली। यूपी में जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड़ पर लड़की छेड़छाड़ को लेकर लगभग 25 लड़कों ने सरेबाजार लाठी-डंडों के साथ युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं, जब उनका मन नहीं भरा तो नीचे गिराकर पैरों पर लाठी डंडों से वार किया। युवक खून से लथपथ हो गया। सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर भी युवकों ने हमला बोल दिया।

मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड़ का है जहां पर लड़की छेड़छाड़ को लेकर एक युवक की 25 लड़कों ने लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी। युवक पिटता रहा और सभी दुकानदार और आने-जाने वाले लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे। उसका वीडियो बना लिया। यहीं मामला शांत नहीं हुआ।

सूचना पाकर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पिटता देख छुड़ाने लगे। पीटने वाले लड़कों को यह रास नहीं आया और पुलिस पर भी हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ियां जब वहां पहुंचीं तो पीटने वाले लड़के वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को थाने में पहुंचाया और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जुट गई !
वहीं एडिशनल एसपी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जायेगी।
ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक के खिलाफ लामबंद हुए सरकारी डॉक्टर, माफी नहीं मांगी तो देंगे सामूहिक इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications