ट्रेन से बाहर झांकते ही सिग्नल से टकराया सिर, भाई के सामने युवक की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर। ट्रेन से बाहर झांकना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने चलती ट्रेन से जैसे ही बाहर झांका तभी उसका सिर सिग्नल के खम्भे से टकरा गया। युवक की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भाई ने ट्रेन की चेन खींचकर ट्रेन रोकी और मौके पर जाकर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

youth died after hitting railway signal pole

सिग्नल के खम्भे से टकराया सिर

दरअसल, गोंडा निवासी मोहित और उसका भाई रोहित गाजियाबाद में रहकर जाॅब करते हैं। दोनों अपने घर से सियालदह एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहे थे। ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, मोहित ने सिर बाहर निकालकर जैसे ही झांका सिर सिग्नल के खम्भे से टकरा गया। मोहित ट्रेन से नीचे गिर गया। भाई को गिरता देख रोहित ने तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन रुकते ही रोहित भाई के पास पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर से वापस लौट रहे थे दोनों भाई

वहीं, मृतक मोहित के भाई रोहित ने बताया कि अपने भाई मोहित के साथ गाजियाबाद की फैक्ट्री मे जाॅब करते हैं। दो दिन पहले ही गोंडा अपने घर गए थे। वापस गाजियाबाद जाने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे थे और उसके बाद सुबह में गाजियाबाद जाने के लिए लखनऊ स्टेशन से सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन मे बैठे थे। रौजा स्टेशन पहुंचने से पहले भाई मोहित ने ट्रेन से झांका तभी उसका सिर सिग्नल के खम्भे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी एसओ के मुताबिक, युवक की ट्रेन से झांकते समय खम्भे से टकराकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+