होली की शाम को प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, खेतों में पड़ा मिला शव

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ गया था घुमने

दोस्तों के साथ गया था घुमने

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के नभीची गांव के रहने वाला जसपाल (20) गुरूवार की शाम गांव के दोस्तों के साथ घूमने गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रातभर जसपाल की तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल सका। सुबह होते ही नभीची गांव से तीन किलोमीटर दूर पिपरिया गांव के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जसपाल के परिनों को भी बुलाया और शव की शिनाख्त कराई।

परिजनों ने लगाया प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

परिजनों ने लगाया प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

शव की शिनाख्त जसपाल के रूप में हुई। मृतक जसपाल के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिवाजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक जसपाल के बड़े भाई सत्यपाल की ससुराल पीलीभीत जनपद के बार्डर पर एक गांव में है। उनका कहना है कि उसकी ससुराल के सामने एक परिवार रहता है। जिनकी बेटी से मृतक जसपाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जांच के बाद होगी कार्रवाई

करीब 6 महीने पहले दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन प्रेम प्रसंग से प्रेमिका के परिजन खुश नहीं थे। उन्होंने दो दिन पहले भी धमकी दी थी कि अगर जसपाल मेरे घर के आसपास दिखा तो वह जान से मार देंगे। यही कारण है कि मृतक जसपाल के परिजन ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि युवक का शव मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+