शाहजहांपुर: महिला की संदिग्ध मौत, साली का दहेज देखकर पति कर रहा था प्रताड़ित

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

woman found dead in mysterious circumstances in shahjahanpur

दहेज के लिए परेशान करता था पति

दरअसल, हरदोई के रहने वाले विजय शुक्ला ने पांच साल पहले 27 वर्षीय बेटी पूजा की शादी थाना जलालाबाद के रहने वाले नितिन वाजपेयी से की थी। पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने बेटी को हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन दामाद नितिन इससे खुश नहीं था, जिसकी वजह से वह लगातार बेटी को परेशान करता था। बीते 2 मार्च को उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी की। शादी में बेटी पूजा और उसका पति नितिन भी आया था। नितिन ने दहेज देखा और बेटी को परेशान करने लगा। जब पूजा विरोध करती थी तो मारपीट करता था, जिससे वह बीमार रहने लगी। नितिन ने पूजा का इलाज भी नहीं कराया। बुधवार को पूजा ने फोन कर आपबीती सुनाई थी।

woman found dead in mysterious circumstances in shahjahanpur

पूजा के शरीर पर थे चोट के निशान

मृतका के पिता के मुताबिक, रात में दामाद नितिन का फोन आया, उसने कहा कि तुम्हारी बेटी पूजा बेहोश हो गई है। उसके कुछ देर बाद फोन आया और उसने बताया कि पूजा की मौत हो गई है। जब वह उसके घर पहुंचे तो देखा कि पूजा के शरीर पर चोट के निशान थे। फिलहाल, ये देखकर परिजनों ने मृतका के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+