चाय का कप लेकर छत से महिला देख रही थी बारात तभी सीने में जा लगी गोली, गई जान

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शादी में हुई हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला चाय का कप लेकर छत पर खड़ी बारात को देख रही थी। शादी में अवैध असलाह से जमकर फायरिंग की जा रही थी। तमंचे से गोली निकलते ही महिला के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

छत पर महिला देख रही थी बारात

छत पर महिला देख रही थी बारात

बता दें कि हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी लगा रखी है। साथ ही हर्ष फायरिंग होने पर संबधित थानेदार पर कार्रवाई के भी आदेश हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना दरअसल बाजार के तारीन टिकली की है। रविवार की रात करीब 11 बजे यहां के रहने अभिषेक सक्सेना पुत्र दिनेश सक्सेना की बारात निकल रही थी। बारात मे सभी लोग डांस करते हुए जा रहे थे। बारात देखने के लिए सभी लोग अपने अपने घर की छतों पर खड़े होकर देख रहे थे। इस दौरान 28 वर्षीय मोना छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थी। इस दौरान बारात में मौजूद दो युवकों अवैध फायरिंग कर रहे थे।

मोना जमीन पर गिर गई, लोगों ने समझा पटाखे की चिंगारी है

मोना जमीन पर गिर गई, लोगों ने समझा पटाखे की चिंगारी है

युवक द्वारा की गई फायरिंग से निकली गोली छत पर खड़ी महिला मोना के लग गई। जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। पहले तो सब समझे कि पटाखे की चिंगारी लगी है। लेकिन जब कुछ देर तक महिला नहीं उठी तब देखा तो महिला के सीने मे गोली लगी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर गोली लगने की सूचना होते ही सभी बराती मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक मृतक मोना की शादी दो साल पहले हुइ थी। उनका 9 माह का बेटा भी है। जिस वक्त बारात निकल रही थी। तब उसका पति सूरज काम पर गया था। उनका कहना है कि बारात मे मौजूद लोग फायरिंग कर रहे थे। तमंचे से निकली गोली महिला के लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी महेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि अभी साफ नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हर्ष फायरिंग से ही हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ण रूप से पाबंदी लगा चुका है। साथ ही आदेश ये भी है कि जिस थाना क्षेत्र मे हर्ष फायरिंग होगी। संबधित थानाध्यक्ष उसका जिम्मेदार होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इन सब आदेशों कैसे पुलिस पालन करा रही है। ये महिला की मौत हो साफ कर दिया है। हद तो तब हो गई जब सीओ सिटी महेन्द्र पाल सिंह ने इंस्पेक्टर सदर बाजार किरन पाल सिंह को ये कहकर बचा लिया कि हर्ष फायरिंग की बात साफ नहीं हो पाई है। यही कारण है कि हर्ष फायरिंग के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी पर कोई कार्यवाई नहीं होती है।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+