नौकर गिड़गिड़ाता रहा और मालिक मारता रहा, मामूली बात पर दी तालिबानी सजा, Video

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में टेन्ट मालिक ने नौकर को बाइक चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दे डाली। नौकर बगैर बताए बाइक से अपने घर चला गया था। मालिक को ये बात नागवार गुजरी। उसने वापस लौटने पर नौकर के दोनों हाथ बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं नौकर के कान भी नोंचे। वह गिड़गिड़ाता रहा लेकिन मालिक को तरस नहीं आया। मौके पर मौजूद किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

video goes viral of man beating his servant brutally

घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले सतनाम सिंह का टेन्ट का कारोबार है। उनकी दुकान पर एक नौकर काम करता है। मालिक सतनाम अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच बगैर बताए नौकर मालिक की बाइक लेकर अपने घर चला गया। वह कई घंटे तक वापस दुकान पर नहीं आया। इधर मालिक को काफी गुस्सा आ गया। घंटों बाद जब नौकर वापस दुकान पर आया तो गुस्साए मालिक ने नौकर के दोनों हाथ बांध दिए। उसके बाद वह उसे दुकान और घर के बाहर लेकर आया।

मालिक ने बेल्ट और हाथों से उसकी जमकर पिटाई की। मालिक का इतने से भी दिल नहीं भरा तो नौकर के कान भी नोंच डाले, दर्द से कराहता रहा। खुद को बख्श देने की गुहार लगाता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद वीडियो मीडिया और पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+