यूपी एसटीएफ ने Shahjahanpur से पकड़े बिहार के दो तस्कर, 44 करोड़ रुपए की चरस की बरामद
यूपी एसटीएफ और शाहजहांपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पश्चिमी यूपी, पंजाब और हरियाणा में चरस की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 44.60 करोड़ रुपए मूल्य की 22.300 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।

Shahjahanpur News: पश्चिमी यूपी, पंजाब और हरियाणा में चरस की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास से यूपी एसटीएफ और शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्ट टीम ने की है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों तस्करों के पास करीब 44.60 करोड़ रुपए मूल्य की 22.300 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।
शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों तस्कर मूल रुप से बिहार के चम्पारण जिले के थाना सिकटा क्षेत्र के बेहरा और भंवर गांव निवासी रितेश पटेल और मोहन पटेल है। दोनों पिछले काफी समय से नेपाल से चरस लाते थे और पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में इसकी आपूर्ति करते थे।
यूपी एसटीएफ को चरस तस्करी की जानकारी मिली जिसके बाद एसटीएफ के उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बुधवार सुबह एसपी एस आनंद से संपर्क किया। बताया कि बिहार के दो चरस तस्कर शाहजहांपुर में पहुंचे है। एसपी ने एसओजी प्रभारी रोहित सिंह को भी एसटीएफ के साथ तस्करों को पकड़ने के लिए लगा दिया। बस स्टैंड के पास से दोनों टीमो ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों चरस तस्करों के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 44.60 करोड़ रुपये मूल्य की 22.300 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार के अनिल नाम के व्यक्ति ने नेपाल से चरस लाकर दी थी। उन लोगों को पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के होटल व ढाबों पर इसकी सप्लाई देनी थी।












Click it and Unblock the Notifications