UP: चौदह महीने तक ताबूत में बंद रहा बेटे का शव, मां की ऐसी जिद सुनकर रह जाएंगे हैरान
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक युवक की मौत सऊदी अरब में हो गई। 14 माह बाद उसका शव गांव आया। उसके बाद मां बेटे के शव से लिपटकर खूब रोई।

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के चौक कोतवाली अंतर्गत मेहमानशाह मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की मौत बीते साल सऊदी अरब में हो गई। मौत के बाद मृतक की मां बेटे का शव अपने घर मंगवाने की जिद पर अड़ गई।
मौत के 14 महीने बाद बेटे का शव जब गांव पहुंचा शव उसके जनाजे में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। मां और भाई का कहना है कि इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा और उन लोगों द्वारा सरकार को भी धन्यवाद दिया गया।
दरअसल, शाहजहांपुर के चौक कोतवाली अंतर्गत मेहमानशाह मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद आलम सऊदी अरब में ठेकेदारी करता था। परिवार वालों द्वारा बताया गया कि साल 2013 में मोहम्मद आलम सऊदी अरब में गया था।
बीते साल 30 मार्च 2022 को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद 24 अगस्त 2022 को भारतीय दूतावास द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद दूतावास ने जब परिजनों से शव के बारे में पूछा तो मृतक की पत्नी ने कहा कि वहीं पर अंतिम संस्कार कर दीजिए।
हालांकि इस दौरान मृतक की मां और भाई आफताब उसे अपने गांव लाना चाहते थे और उन लोगों ने मृतक के अंतिम दर्शन की जिद पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि मृतक की मां और बेटे की अनुरोध के बाद मोहम्मद आलम के शव को जेद्दा में मोरच्युरी में रख दिया गया।
मोहम्मद आलम का शव भारत मंगाने के लिए उसकी मां और उसके भाई आफताब कई नेताओं से मिले। परिजन स्थानीय नेताओं के साथ ही पुलिस प्रशासन और विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाया और कागजी कार्रवाई करते रहे।
मृतक के भाई आफताब ने मीडिया को यह भी बताया कि सऊदी अरब में रहने वाले भाई पर जानने वाले जितने लोगों ने उन्हें फोन किया और उसे भी आफताब ने मदद मांगा और यह भी कहा कि भाई के जितने भी पैसे वहां पर हों, उसे मस्जिदों मदरसों और गरीबों को दान कर दिया जाए। केवल उसके भाई का शव किसी तरह भारत भिजवाया जाए।
धीरे-धीरे 14 महीने बीत गए और 2 दिन पहले परिजनों को सूचना मिली कि मृतक का शव हवाई जहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पर भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद आफताब लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा एयरपोर्ट से भाई का शव लेकर वह सड़क मार्ग से अपने गांव पहुंचा।
गांव में शव पहुंचने की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार सहित आसपास के लोग और जानने वाले पहुंच गए। मृतक के जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मृतक के परिजनों द्वारा कहा गया कि जिले के पुलिस अधिकारी सुबह के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सहित अन्य लोगों के सहयोग से ही मोहम्मद आलम का शव भारत आ पाया। ऐसे में मृतक के परिजनों द्वारा सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications