यूपी ATS ने देवबंद से 9 छात्रों को हिरासत में लिया, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार

Saharanpur News, सहारनपुर। यूपी एटीएस (ATS) ने सहारनपुर के देवबंद से कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। इन सभी को एटीएस ने देवबंद के एक निजी हॉस्टल से हिरासत में लिया है। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस ने देवबंद से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, साथ ही 9 छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल एटीएस सभी को पूछताछ के लिए मेरठ ले गई है। हिरासत में लिए गए सभी छात्र जम्‍मू-कश्‍मीर और ओडिशा के बताये जा रहे है।

two suspected terrorists were caught from Saharanpur by our ATS wing

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को देर रात एटीएस की टीम ने देवबंद से जिन दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है उनमें से शहनवाज कुलगाम से और आकिब पुलवामा से है। साथ ही 9 संदिग्ध छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। जिसमें 2 कश्मीर के छात्र 5 ओडिशा और अन्य अलग-अलग जगह के छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह छापेमारी देर रात करीब 2 बजे की गई है। मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल का मामला है।

two suspected terrorists were caught from Saharanpur by our ATS wing

डीजीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों संदिग्धों के पास से दो बंदूक और 30 गोलियां मिली है। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध को एटीएस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही जांच करेंगे कि वे कब कश्मीर से यहां आए थे और कौन-कौन उन्हें फंड कर रहा है। उन्होंने बताया कि हम जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+