चोरी के आरोप में प्रिंसिपल ने तीन छात्राओं को बेरहमी से पीटा, हालत बिगड़ी
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बेरहम प्रधानाचार्य की करतूत सामने आई है। यहां एक स्कूल का अटेंडेंस रजिस्टर गायब होने पर प्रधानाचार्य ने स्कूल के तीन बच्चों पर चोरी करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य ने तीनों छात्राओं को बेरहमी से पीटा। बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। मौके पर सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। मौके पर बयानों के आधार पर एबीएसए ने आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित करने के लिए लिखा है। मामले की जांच की जा रही है।

अटेंडेंस रजिस्टर चोरी करने का आरोप
थाना चौक कोतवाली के मोहल्ला किला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मे बुधवार क जमकर हंगामा हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या पुर्णिमा रस्तोगी ने स्कूल में पढ़ने वाली छठी क्लास की 12 वर्षीय छात्रा मुस्कान, 12 वर्षीय छात्रा इरम और छात्रा अल्तमस पर अटेंडेंस रजिस्टर चोरी करने का आरोप लगा दिया।

तीनों छात्राओं को जमकर पीटा
सुबह जब प्रधानाचार्या को अटेंडेंट रजिस्ट्रर नहीं मिला तो स्कूल में प्रधानाचार्या ने जमकर तीनों छात्राओं को पीटा। पिटाई से छात्राओं की हालथ बिगड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को मिली। स्कूल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इसी बीच आरोपी प्रधानाचार्या स्कूल से खिसक ली। हंगामे की खबर लगते ही मौके पर सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर कोतवाली समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एबीएसए ने छात्राओं के बयान लिए
हालांकि, इस दौरान एबीएसए सुरेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए और उसी के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्या के खिलाफ निलंबित करने के लिए लिख दिया। साथ ही इस मामले की जांच एबीएसए करने के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर स्कूल पहुंचकर छात्राओं के परिजनों को शांत करा दिया है। तहरीर मिल गई है। इस घटना की जांच एबीएसए करेंगे और रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications