स्वामी चिन्मयानंद केस: छात्रा के पिता से पूछताछ कर रही एसआईटी की टीम
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद मामले में एसआईटी की टीम ने रविवार को छात्रा के पिता से पूछताछ कर रही है। छात्रा के घर पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। महिला कांस्टेबल सहित आठ पुलिसकर्मियों को छात्रा के घर के बाहर तैनात किया गया है। बता दें, छात्रा के पिता से पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है।

क्या है पूरा मामला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। वह 23 अगस्त को हॉस्टल से लापता हो गई थी और इसके बाद 30 अगस्त को राजस्थान में एक युवक के साथ मिली थी। छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था।
एसआईटी ने शुरू की जांच
मामले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को एसआईटी गठित कर गहराई से जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही एसआईटी ने पुलिस से घटना से संबंधित अभिलेख तलब कर मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को एसआईटी ने एसएस कॉलेज पहुंचकर मामले की पड़ताल की थी। इस दौरान एसएस लॉ कॉलेज की छात्राओं और स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम के कर्मचारियों से बातचीत की गई थी। इसके बाद देर रात दिल्ली से छात्रा और उसके माता-पिता भाई-बहन कड़ी सुरक्षा के बीच शाहजहांपुर आए। रविवार को छात्रा के पिता से पूछताछ कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications