UP: शवयात्रा में लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलते दिखे, बीवी के देहांत पर घर में भीड़ नहीं लगने दी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए किए गए लॉकडाउन के बीच एक शवयात्रा में लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलते दिखे। शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग के निधन के बाद जब परिजन उनका अंतिम संस्कार निकले तो उन्होंने कोरोना से उपजे संकट और उससे बचाव का ध्यान रखा।

social distance in last rites

शाहजहांपुर में चौक क्षेत्र में देवकीनंदन त्यागी की पत्नी ममता का निधन हो गया। जैसे ही लोगों को पता चला, वे देवकीनंदन त्यागी के यहां पहुंचने लगे लेकिन उऩ्होंने हाथ जोड़कर सबको लौटा दिया। लॉकडाउन और कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देवकीनंदन त्यागी ने लोगों से कहा कि वे भीड़ न लगाएं। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के संकट के बारे में बताते हुए इससे बचने के उपायों को अपनाने की सलाह दी।

शवयात्रा में बमुश्किल 10 लोग शामिल हुए और वे भी एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी पर चलते दिखे। दो किलोमीटर की शवयात्रा के बाद सभी लोग श्मशान घाट पहुंचे और देवकीनंदन त्यागी ने पत्नी ममता के शव को मुखाग्नि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+