घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने बीवी और बेटे को मारी गोली, फिर दी अपनी जान

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। उसके बाद अपने 15 साल के बेटे को भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी युवक ने बाद में खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

shot his wife and son then gave his life

घटना मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुर गांव की है। यहां के रहने वाले ओमपाल शराबी किस्म का व्यक्ति है। आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी मीरा देवी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। ओमपाल की लाइसेंसी बंदूक थाने पर जमा थी आज वह अपनी बंदूक छुड़ाकर वापस घर लाया था। ओमपाल अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होती थी। आज जब बीती रात ओमपाल घर आया तो सबसे पहले उसने बंदूक से अपनी पत्नी के दो गोलियां मारी। एक गोली सिर में लगी और दूसरी गोली कमर में लगी। उसके बाद ओमपाल ने अपने 15 साल के बेटे चंद्रभान को गोली मारी। उसके बाद ओमपाल बंदूक और कारतूस कि पेटी लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। तभी खबर आई कि ओमपाल ने जंगल मे जाकर खुद के भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामिण सुभाष चन्द्र शाक्य का कहना है कि पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारी है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी पति ने भी खद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+