यूपी: सरकारी अस्पताल में मोबाइल गिरवी रख दिया स्ट्रेचर, उसी पर ले जाना पड़ा घर, नहीं दी एंबुलेंस
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। यहां मरीज के परिवार के पास पैसे न होने की वजह से उन्हें मरीज को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। पैसे न हो पाने की वजह से अस्पताल के कर्मचारियों ने स्ट्रेचर के बदले गरीब मरीज के परिवार से दो सौ रुपए लिए और उसका मोबाइल गिरवी रख लिया व अस्पताल का स्ट्रेचर उसको घर तक ले जाने के लिए दे दिया। फिलहाल इस शर्मनाक मामले पर स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन मौन है।

ये है मामला
दरअसल थाना चौक कोतवाली निवासी राकेश पुत्र रामसेवक की 6 दिन पहले तबियत खराब हो गई। राकेश के परिजन गरीबी के चलते राकेश को जिला लेकर पहुंचे। यहां उसका चार दिन तक इलाज चलता रहा। इलाज के दौरान मरीज के परिजनों के पास पैसे खत्म हो गए तो अस्पताल के स्टाफ ने उसका देखना भी बंद कर दिया। हालत बिगड़ती देख और पैसे से मजबूर राकेश के परिजनों ने अस्पताल से बीते मंगलवार को छुट्टी करवा ली। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ रही थी और परिजनों के पास पैसे भी नहीं थे। परिजनों ने एंबुलेंस से लेकर प्राइवेट गाड़ीवालों से मरीज को घर पहुंचाने के लिए कहा लेकिन पैसे न होने के कारण उसको घर तक पहुंचाने के लिए कोई राजी नहीं था।

अस्पताल प्रशासन की दिखी लापरवाही
खास बात ये है कि मरीज राकेश को सरकारी सेवा का भी कोई फायदा नहीं मिला। अस्पताल स्टाफ चाहता तो राकेश को सरकारी एंबुलेंस से उसको घर तक भिजवा सकता था। पूरे मामले में जो तस्वीरें देखने को मिली वो बेहद शर्मनाक थीं। मरीज के परिजनों ने गाड़ी न मिलने पर अस्पताल स्टाफ से घर तक मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर मांगा। अस्पताल कर्मचारियों ने स्ट्रेचर के बदले राकेश के परिजनों से दो सौ रुपए लेकर उनके मोबाइल फोन को गिरवी रखवा लिया और फिर मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर दे दिया। इसके बाद स्ट्रेचर पर लादकर मरीज को करीब दो किलोमीटर दूर घर तक ले जाया गया।

अधिकारियों ने कही कार्रवाई की बात
सीएमओ आरपी रावत का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर यूके सिन्हा और डॉक्टर सुरेश कुमार को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ये तो साफ हो गया है कि स्ट्रेचर से मरीज को घर तक ले जाया गया था। इस मामले मे पैसे की बात सामने आ रही है। इसलिए जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications