यूपी पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा, 8वीं क्लास के छात्र को बना दिया गुंडा, पिता बोला- डिप्रेशन में है बेटा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। शाहजहांपुर पुलिस ने एक 13 साल के नाबालिग बच्चे को गुंडा बना दिया। एसडीएम कोर्ट से समन पहुंचा तो परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिवार ने बच्चे को एसडीएम के सामने पेश किया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जल्द मुकदमा निरस्त करने का आदेश दिया है।

Shahjahanpur police imposed gunda act on 13 year boy

गुंडा एक्ट में की कार्रवाई
दरअसल, खुटार थाना पुलिस ने कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 साल के किशोर के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 जी के तहत गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट से बच्चा के घर कोर्ट में पेश होने के लिए समन पहुंचे। समन देखकर बच्चे का परिवार दहशत में आ गए। परिवार के लोगों ने उसे इस बारे में कुछ नहीं बताय, लेकिन इधर-उधर से चर्चा होने पर उसे पता लगा तो वह डिप्रेशन में आ गया।

SDM कोर्ट में किया पेश
शनिवार को पिता अपने बेटे को लेकर एसडीएम सौरभ भट्ट के सामने पेश किया। एसडीएम भी बच्चे पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई देखकर चौंक गए। उन्होंने परिवार बच्चे का आधार कार्ड मांगा और बच्चे की मार्कशीट मांगी। जिससे पता चल गया कि बच्चे की उम्र 13 साल ही है। उसके बाद एसडीएम ने तत्काल खुटार पुलिस को मुकदमा निरस्त करने का आदेश दिया।

डिप्रेशन में है बेटा
बच्चे के पिता का कहना है कि जब से बच्चे को पता चला कि है उसके ऊपर एफआईआर हुई है। तबसे वह काफी सदमे है। बार-बार बोल रहा है कि अब जेल जाना पड़ेगा बचा लो। उनका कहना है कि पुलिस की इस कारस्तानी से हम लोगों को बहुत दिक्कत उठानी पड़ी है। थाने के चक्कर लगा रहे है। लेकिन कुछ सुनवाई नहीं हुई है। लेकिन अब एसडीएम ने मुकदमा निरस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम सौरभ भट्ट का कहना है कि बच्चे पर खुटार थाने से गलती से गलत कार्रवाई हो गई। इसलिए बच्चे पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने के निर्देश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+