शाहजहांपुर: स्कूल गई तीन नाबालिग लड़कियां नहीं लौटीं वापस, तलाश में जुटी एसओजी सहित पुलिस टीम

शाहजहांपुर। खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से है। यहां स्कूल गई तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, 6, 8 और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राएं सोमवार को स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वो वापस लौट कर घर नहीं आईं। वहीं, तीनों लड़कियों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और छात्रों की तलाश आनन-फानन में शुरू कर दी गई है।

Shahjahanpur News: Three minor girls missing after they left home for school

ये मामला शहाजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके का है। यहां रहने वाली तीनों नाबालिग छात्राएं सोमवार (1 मार्च) को घर से अपने स्कूल के लिए निकलीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। बच्चियों के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि जब वे सोमवार शाम स्कूल से नहीं लौटीं तो वे उन्हें ढूंढते हुए गए, लेकिन वे वहां भी नहीं थीं। इस घटना के सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन ऐक्टिव हो गया और छात्राओं की तलाश में एसओजी सहित पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।

एसपी समेत आलाधिकारियों ने सदर थाने में डेरा डाला दिया है। छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत कई पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियां सोमार की सूबह 8:30 बजे घर से निकली थी। उन्होंने अपने कपड़े और लगभग 10 हजार रुपए लिए। छात्राओं को तलाश किया जा रहा है। इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।

इससे पहले ऐसा ही मामला उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भी सामने आया था। स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली चार छात्राएं लापता हो गईं। घटना से हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें छात्राएं दूसरे कपड़ों में जाती हुई नजर आ रही थी। इन लड़कियों को देहरादून से बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+