जहरीले सांप को पकड़ने के बाद उसके साथ वीडियो बनवा रहा था शख्स, एक चूक ने यूं ले ली जान

शाहजंहापुर, 22 अगस्त: यूपी के शाहजहांपुर में जहरीले सांप के साथ खेल करना एक शख्स को बहुत भारी पड़ गया। प्रधान रह चुका शख्स सांप पकड़ने में माहिर था, लेकिन इस बार उसने एक गलती कर दी। वह सांप को पकड़ने के बाद उसके साथ खेल करने लगा। वह खुद का वीडियो बनवा रहा था, तभी सांप से उसकी पकड़ ढीली हो गई और सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद भी वह डॉक्टर के पास नहीं गए, बल्कि घर पर ही जड़ी-बूटी से उपचार करने लगे। कुछ देर बार ही उनकी मौत हो गई।

पड़ोसी के घर सांप पकड़ने गए थे पूर्व प्रधान

पड़ोसी के घर सांप पकड़ने गए थे पूर्व प्रधान

पूरा मामला थाना जैतीपुर के गांव मरुआझाला का है। यहां रहने वाले देवेंद्र मिश्रा सांप पकड़ने में माहिर थे। गांव में जब भी कोई सांप निकलता तो वह सांप पकड़ कर कर जंगल में छोड़ दिया करते थे। बीते दिनों एक ग्रामीण के घर में सांप निकला तो उन्होंने देवेंद्र को सूचना दी। देवेंद्र मिश्रा पड़ोसी के घर सपेरा बनकर सांप पकड़ने पहुंच गए। देवेंद्र ने उन्होंने अपने हुनर से एक मिनट में बहुत ही आसानी से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक सांप के साथ खेलते हुए बच्चों का मनोरंजन करने लगे। इस दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।

जड़ी-बूटी से इलाज के चक्कर में गई जान

जड़ी-बूटी से इलाज के चक्कर में गई जान

सांप के काटने के बाद भी देवेंद्र मिश्रा अस्पताल उपचार के लिए नहीं गए, बल्कि घर पर ही देसी इलाज करने लग गए। उन्होंने जड़ी-बूटी के जरिए सांप के जहर को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। सांप का जहर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

देवेंद्र मिश्रा का सांप के साथ खेल करते वीडियो भी बनाया गया था। मौत के बाद ग्रामीणों ने इस वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। सांप के डसने के बाद देवेंद्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+