मरने के बाद डॉक्टर करता रहा झूठा इलाज, परिजनों ने लगाया आरोप
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि मरीज के मरने के बाद भी डॉक्टर उनका इलाज करता रहे। इस दौरान झूठे इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया । वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं।

यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के सत्यानंद हॉस्पिटल की है, जहां शरद शुक्ला नाम के युवक को बुखार था। आरोप है कि डेंगू बताकर युवक को आईसीयू में भर्ती करा लिया गया । परिजनों का यह भी आरोप है कि पैसे वसूलने के लिए अस्पताल ने मरने के बाद भी युवक का इलाज जारी रखा । इतना ही नहीं एक दिन में अस्पताल पर 50 हज़ार रुपये फीस लेने का भी आरोप है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा ।
आरोप यह भी है की अस्पताल ने डेंगू का खौफ दिखाकर अपने यहां ही इलाज कराने पर मजबूर किया। फिलहाल पुलिस के पहुंचने के बाद ही मामला शांत हुआ। परिवार वाले शव को लेकर काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़े रहे। मृतक के परिजन अस्पताल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को डेंगू था, जिसके चलते उसे आईसीयू में रखा गया था । मरने के बाद इलाज करने की बात को डॉक्टर ने सिरे से नकार दिया।












Click it and Unblock the Notifications