VIDEO: देशी शराब पीकर जमीन पर लोटने लगे पुलिसवाले, लोग बोले- ऐसे होगी जनता की सुरक्षा

शाहजहांपुर, 10 जनवरी: उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतों का वीडियो अक्सर सामने आता रहता है। लेकिन शाहजहांपुर के दो पुलिसकर्मियों का ताजा वीडियो हैरान करने वाला है। शराब के ठेके बाहर दो पुलिसकर्मी नशे में धुत पड़े मिले। लोगों के कई बार उठाने के बावजूद नशेड़ी पुलिसकर्मियों के होश नहीं आया और वह सड़क पर ही पड़े रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Recommended Video

    VIDEO: देशी शराब पीकर जमीन पर लोटने लगे पुलिसवाले, लोग बोले- ऐसे होगी जनता की सुरक्षा
    देशी शराब पीकर नशे में धुत हुए पुलिसकर्मी

    देशी शराब पीकर नशे में धुत हुए पुलिसकर्मी

    मामला थाना सदर बाजार के जलाल नगर में स्थित देशी शराब के ठेके का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने देशी शराब के ठेके से शराब ली और पीकर वहीं धुत हो गए। दोनों के शराब का नशा इस कदर चढ़ा कि वह ठेके के बाहर जमीन पर ही लोट गए। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में थे। पुलिसकर्मियों को इस हालत में देखकर वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को उठाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं उठे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया।

    पुलिस ने नशेड़ी पुलिसकर्मियों को उठाकर घर छोड़ा

    पुलिस ने नशेड़ी पुलिसकर्मियों को उठाकर घर छोड़ा

    मामले की जानकारी पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मियों को उठाकर ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नशेड़ी पुलिसकर्मियों को उनके घर पर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- ऐसे होगी जनता की सुरक्षा

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- ऐसे होगी जनता की सुरक्षा

    नशे में धुत शाहजहांपुर के इन पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद यूपी पुलिस यूजर्स के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं क्या ऐसे पुलिसवाले जनता की सुरक्षा करेंगे। बता दें, दो दिन पहले ही दिल्ली में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी की कार ने एक जोमैटे डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जोमैटे डिलिवरी ब्वॉय अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। छह महीने पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+