100 यात्रियों से भरी बस बिजली पोल से टकराई, हादसे में दो की मौत, कई घायल
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बङ़ा हादसा हो गया जहां एक निजी बस बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल हुए पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के वक्त बस में करीब सौ यात्री सवार थे। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी।

हादसा थाना खुटार के पूरनपुर रोड का है। यहां तड़के करीब 4 बजे दिल्ली से बहराइच जाने के लिए प्राइवेट बस गुजर रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बिजली के पोल से टकरा गई जिससे बड़ा हादसा हो गया है। हादसे मे दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो दर्जन घायलों में से पांच यात्रियों की हालत नाजुक देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के वक्त प्राइवेट बस में करीब 100 यात्री सवार थे।
शाहजहांपुर में ही इसी तरह से प्राइवेट बसें धड़ल्ले से चलाई जा रही है। रोज करीब 10 से 12 अवैध रूप से प्राइवेट बसें दिल्ली जाती है। ऐसा नहीं है कि रोडवेज विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं है या फिर आरटीओ से इससे बेखबर हैं। सबकी मिलीभगत से यात्रियों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि बिजली के पोल से प्राइवेट बस टकराई थी जिसमें दो की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications