वोट डालने जा रही महिला पर बेकाबू सांड ने कर दिया हमला, हालत नाजुक

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मतदान करने गई महिला पर मतदान केन्द्र पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में महिला का पेट फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ox attacked woman at polling booth

दरअसल थाना कटरा के परशुराम गांव में महिला मतदान करने के लिए गई थी। महिला ज्ञान देवी पत्नी राम प्रकाश मतदान के अंदर जा रही थी। तभी वहां पर एक सांड आ गया। देखते ही देखते सांड हमलावर हो गया। हमले में सांड ने महिला के पेट पर जोर का वार किया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सांड के हमले के बाद मतदान केन्द्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भगदड़ के बाद मौके पर तैनात पुलिस ने सांड को मतदान केन्द्र से भगाया। डाक्टरों के मुताबिक घायल महिला की हालत गंभीर थी। जिसको अस्पताल मे इलाज के बाद रेफर कर दिया है।

ox attacked woman at polling booth

वहीं जिले में लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा खुशी दिव्यांग को हुई है। उसका कारण है कि इससे पहले उनको कंधे पर बैठा उनके परिजन ले जाते थे। लेकिन अब जिला प्रशासन की तरफ से उनके लिए व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया है। इतना ही नहीं दिव्यांग के लिए अलग दिव्यांग दूत भी लगाए गए हैं। वहीं विकलांग महिला मतदाता हुसना का कहना है कि इससे पहले कभी इतनी इज्जत विकलांग मतदाताओं को नहीं दी गई। लेकिन इस बार बहुत खुशी हुई है कि हमें व्हीलचेयर पर ले जाया जा रहा है। ऐसा करने से मतदान का प्रतिशत जरूर बड़ जाएगा।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+