यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सामने आई शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, खुलेआम रखे थे प्रश्नपत्र

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र बिना लॉक किए गए कमरे में रखे थे। कैमरे के सामने प्रश्नपत्र की जो अलमारी रखी गई थी, वह छापेमारी के दौरान नहीं पाई गई। यही नहीं स्कूल के प्रधानाचार्य भी मौके से गायब मिले। फिलहाल, लापरवाही को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

up board exam question papers

एसडीएम ने अचानक मारा छापा

मंगलवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ढाईघाट का निरिक्षण करने के बाद वापस लौट रही थीं। तभी एडीएम ने रास्ते मे पड़ने वाले विरंगना महारानी अवन्ती बाई इंटर कॉलेज मे छापा मार दिया। दरअसल, इस कॉलेज मे बोर्ड परिक्षा के प्रश्नपत्रों को रखा गया था। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे।

up board exam question papers

कैमरे के सामने नहीं मिली प्रश्नपत्रों वाली अलमारी

प्रश्नपत्र जिस अलमारी में रखे गए थे, उसको कक्ष में कैमरे के सामने रखा गया था। साथ ही जब बोर्ड परिक्षा के प्रश्नपत्रों की बात थी तो उस कक्ष को सील किया जाना था। लेकिन जब एडीएम कॉलेज में पहुंची तो कक्ष खुला हुआ था। केंद्र व्यवस्थापक राहुल भी स्कूल से गायब थे। जब एडीएम ने कक्ष में जाकर निरिक्षण किया तो कैमरे के सामने प्रश्नपत्रों की अलमारी होने के बजाए दूसरी अलमारी रखी पाई गई।

up board exam question papers

हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक

बोर्ड परीक्षा को लेकर ये बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मे हड़कंप मच गया। इसके बाद डीआईओएस रवी दत्त भी स्कूल पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लापरवाही मानते हुए केंद्र व्यवस्थापक राहुल को तत्काल हटा दिया गया है।

up board exam question papers

डीएम से बात करने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

डीआईओएस रवी दत्त ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। केंद्र व्यवस्थापक को फौरी तौर पर हटा दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+