संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटे की मौत, घर के अंदर बाथरूम में मिले शव

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब मां-बेटे का शव घर के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mother-son found dead body in bathroom

मामला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के बुझिया गांव की है। गांव निवासी अवनीश रेडिमेड कपड़े का बिजनेस करते है। बीते शुक्रवार की शाम अवनीश अपने पिता के साथ बरेली गए थे। घर मे अवनीश की पत्नी कंचन और तीन साल बेटा नेहाल था। कंचन की सास सावित्री भी पड़ोस में गई हुई थी। बताया जा रहा है कि कंचन अपने बेटे नेहाल को नहाने के लिए बाथरूम में लेकर गई थी। बाथरूम में गैस गीजर भी लगा था। आशंका जताई जा रही है कि मां बेटे की मौत गैस लीक होने से हुई है। लेकिन जब मौत की खबर कंचन के मायके वालो को लगी। वह भी कंचन के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल वालो पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृतका कंचन के परिजनों के मुताबिक बेटी की शादी 2013 में की थी। उसकी शादी में 12 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन उसके बाद मृतका का पति बिजनेस शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये की मांग करता रहता था। वहीं, एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि मां बेटे की लाश मिली थी। मृतका के मायके वालो ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+