शाहजहांपुर: बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को मारी टक्कर, 17 की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा रोजा थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुआ है।

Many people killed after a truck overturns on two temp in Shahjahanpur

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जमुका के पास नेशनल हाइवे 24 पर हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने टाटा मैजिक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। पुलिस भी पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाना शुरू किया। जहां डॉक्टरों ने 17 को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद बरेली मंडल के मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और एडीजी राजेश कुमार पांडे घायलों का हालचाल जाने के लिए मौके पर पहुंचे। साथ ही घटनास्थल का भी उन्होंने जायजा लिया। साथ ही सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और सहायता कार्य चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+