शादीशुदा महिला के लिए दोस्त की हत्या, बोला- मेरा अच्छा साथी था, लेकिन वो उसे मरवाना चाहती थी
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने सात दिन पहले युवक की हत्या के मामले में प्रेमिका, उसके दूसरे प्रेमी और पति को गिरफ्तार किया है। एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि हत्या के बाद जांच में अवैध संबंध की बात सामने आई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई तो एक महिला उसका पति और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया। तीनों ने अपराध को कबूल किया है।

गोली मारकर की गई थी हत्या
घटना थाना सदर बाजार के ककरा कलां की है। एक मार्च की रात मोहल्ला मककू बजरिया निवासी सनित सक्सेना अपनी दुकान से लौट रहा था। रास्ते में दुकान के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त मृतक के परिजनों ने अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

महिला ने दोनों दोस्तों से लिए थे मोबाइल
परिजनों ने तहरीर में मृतक की दुकान पर काम करने वाले नौकर और उसके मां के साथ अवैध संबंध का आरोप लगया था। साथ ही महिला के पति पर हत्या का भी आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मृतक सनित के दोस्त विपिन, नौकर का पिता ब्रज पाल और उसकी पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में ये भी पता चला कि महिला ने दोनो दोस्तों से एक एक मोबाइल बात करने के लिए लिया था। साथ ही पुलिस ने आरोपी विपिन की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

दोस्त ने कबूल की हत्या की बात
पूछताछ में आरोपी विपिन ने बताया, ''मैंने गोली मारकर सनित की हत्या की थी। सनित मेरा अच्छा दोस्त था। सनित के अवैध संबध उसकी दुकान पर काम करने वाले नौकर की मां अनिता से हो गए थे। उसी महिला से मेरे भी अवैध संबंध थे। अनिता उसको मरवाना चहाती थी, इसलिए उसके पति ब्रजपाल ने मुझसे उसको रास्ते से हटाने की बात की। ब्रजपाल ने हम सबको जमकर शराब पिलाई और कहा कि वह सनित को लेकर आएगा तब गोली मार देना। जैसे ही वह सनित को लेकर आया उसको गोली मार दी और उसके परिवार को एक्सीडेंट की सूचना दी।''












Click it and Unblock the Notifications