यूपी की इस लोकसभा सीट के 8 बूथों पर दोबारा होगा मतदान, 6 मई को पड़ेंगे वोट

lok sabha elections 2019 News , शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर लोकसभा की सुरक्षित सीट के 8 बूथों पर दोबारा चुनाव कराएं जाएंगे। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग के आदेश के बाद यहां 6 मई को वोट डाले जाएंगे। री-पोल का कारण ईवीएम मशीन एवं वीवीपैड खराब होना बताया गया है।

lok sabha elections 2019 : Re-poll in shahjahanpur LS seat at May 6

बता दें कि, शाहजहांपुर लोकसभा सुरक्षित सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतदान के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें ईवीएम मशीन और वीवीपैड खराब होने की आई थी। लेकिन गठबंधन प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि जिले मे तीन सौ ईवीएम मशीने खराब हुई थी। जिस पर दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया था। उसके बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई थी। चुनाव आयोग के चर्चा के बाद अब आदेश जिला निर्वाचन आधिकारी के पास आ गए हैं। अब यहां पर 6 मई को आठ बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। साथ ही कुछ बूथ ऐसे हैं जिन पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। एक बूथ ऐसा है, जहां पर पीठासीन अधिकारी ने साफ तौर पर लिखा था कि चार बजे ईवीएम मशीन खराब हुई थी। 6 बजे तक दूसरी मशीन बूथ पर नहीं आ पाई थी। इसलिए अब कुल मिलाकर आठ बूथों पर फिर से मतदान होगा। दोबारा मतदान के लिए पांच मई को पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी और 6 मई को मतदान कराया जाएगा।

इन बूथों पर दोबारा होगा चुनाव
1- एलबीजेपी इंटर कालेज,
2- बूथ नंबर 289 सेठ सियाराम इंटर कालेज जलालाबाद।
3- बूथ नंबर 327 प्राईमरी पाठशाला रहदेवा कस्बा तिलहर
4- बूथ नंबर 368 जूनियर हाईस्कूल पुवायां।
5- बूथ नंबर 351 सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानन्द पुवायां।
6- बूथ नंबर 140 नगला बनवारी ददरौल।
7- बूथ नंबर 255 प्राइमरी पाठशाला रामखेड़ा, ददरौल।
8- बूथ नंबर 371 प्राइमरी पाठशाला कटिया रज्जब, ददरौल।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग निर्देशानुसार 6 मई को दोबारा 8 बूथों पर दोबारा से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। कल पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। पूरी मुस्तैदी के साथ दोबारा आठ बूथों पर चुनाव कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+