दूध लेने गई युवती के साथ प्रधान ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां दूध लेने जा रही युवती से ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती को बचाने आए उसकी मां, बहन और मामा को भी दबंग प्रधान और उसके साथियों ने जमकर पीटा। इस घटना में एक युवती और दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना देते ही एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और जब खुद घायल थाने पहुंचे तो वे थाने के बाहर बैठे रहे और पुलिस उनका दर्द सुनने को तैयार नहीं है।

यह पूरी घटना थाना जलालाबाद के सराय साधु गांव की है। यहां के रहने वाले ग्राम प्रधान गंगाधर व उसके साथियों ने गांव कि रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। दरअसल युवती दूध लेने जा रही थी। तभी ग्राम प्रधान और उसके तीन साथियों ने युवती को पकड़कर उसको घर के अंदर खींचने लगे। पीड़िता का आरोप है कि घर के अंदर उसके साथ जबरदस्ती की गई। चीख पुकार सुनकर मामा धर्मपाल बचाने आए। लेकिन प्रधान और उसके साथियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर मां और बहन भी बचाने पहुंची लेकिन दबगों ने लाठी-डंडों से मां और गर्भवती बहन को भी जमकर पीटा। घटना को अंजाम देने के काफी देर तक आरोपी गांव मे डटे रहे और सूचना करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान पुलिस पर लगातार दबाव बना रहा है ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई न हो सके। इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने तब आई जब पूरा परिवार पिटाई से घायल हो चुका था और थाने पर कार्वई की आस लगा रहा था। फिलहाल इस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और गांव के दूसरे पक्ष मे मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आएगी।
ये भी पढ़ें:- नए साल से पहले प्रयागराज को पीएम मोदी देंगे 5000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा












Click it and Unblock the Notifications