घने कोहरे में वाहनों की खौफनाक टक्कर, क्रेन से निकाली गई 4 व्यापारियों की लाशें

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया गया। यहां एक पिकअप की ट्रक से सामने से हुई टक्कर में 4 व्यापारियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं क्रेन की मदद से पिकअप मे फंसी लाशों को निकाला गया।

घने कोहरे का कहर

घने कोहरे का कहर

दरअसल हादसा थाना मिर्जापुर के कोलाघाट पुल पर की है। यहां घने कोहरे के चलते पहले ट्रक और पिकअप की टक्कर हुई। उसके बाद पिकअप गाड़ी को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी और उसके बाद एक बाईक भी हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पिकअप सवार चार सब्जी व्यापारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिकअप ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद कोहराम

हादसे के बाद कोहराम

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से क्रेन के जरिए पिकअप गाड़ी से लाशें निकाली गई। घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुइ है। वहीं हादसे मे मरने वाले चारों व्यापारियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

रोजा मंडी जा रहे थे व्यापारी

रोजा मंडी जा रहे थे व्यापारी

सभी व्यापारी सब्जी लेकर शाहजहांपुर की रोजा मंडी जा रहे हैं। तभी घने कोहरे के चलते ये हादसा हो गया। हादसे की तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सभी गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा रही होगी। यही वजह है कि पिकअप सवार व्यापारियों को एक इंच हिलने का मौका तक नहीं मिला।

एसओ ने यह बताया

एसओ ने यह बताया

एसओ सुधाकर पांडेय का कहना है कि घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है। दो ट्रक एक पिकअप और एक बाईक आपस मे टकराई है। जिसमे चार लोगो की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। शवों को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+