शाहजहांपुर: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में घुसकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, गनर घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ए क्लास के ठेकेदार राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमकर हुई गोलीबारी में मृतक ठेकेदार का निजी गनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के पीछे ठेके को लेकर विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने कई ठेकेदारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

contractor shot dead in pwd guest house in shahjahanpur

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ऑफिस की है, जहां ए क्लास के ठेकेदार राकेश यादव अपने निजी गनर के साथ कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोली लगने से ठेकेदार राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका गनर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीडब्ल्यूडी ऑफिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर कई दगे हुए कारतूस बरामद हुए हैं।

मृतक ठेकेदार राकेश यादव का ठेके को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में जाकर कई ठेकेदारों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+