Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जमानत पर जेल से निकले यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद, माला पहनाकर समर्थकों ने किया स्वागत

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के निष्काषित नेता चिन्मयानंद बुधवार को जेल से रिहा हो गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को चिन्मयानंद की याचिका मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दी थी। जेल से निकलते ही चिन्मयानंद का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

Chinmayanand released from jail after getting bail from Allahabad High Court

24 अगस्त शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। बाद में पुलिस ने राजस्थान से उसे बरामद किया था।

25 अगस्त को पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली शाहजहांपुर में अपहरण और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया था। चिन्मयानंद के वकील की तरफ से छात्रा व उसके दोस्तों पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+