चिन्मयानंद मामले में एसआईटी का बड़ा खुलासा, कोर्ट में पेश करेगी 4700 पन्नों की चार्जशीट

शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बीपीएस राठौर का नाम भी एसआईटी ने चार्जशीट में शामिल किया है। एसआईटी बुधवार को चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। एसआईटी की मानें तो बीजेपी नेता डीपीएस राठौर के पास भी पेन ड्राइव में अश्लील वीडियो उन्हें दिए गए थे।उन्हीं अश्लील वीडियो के आधार पर बीजेपी नेता डीपीएस राठौर ने चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपए मांगे थे। इसके अलावा डीपीएस राठौर के एक और साथी अजीत सिंह का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है।

4700 पन्नों चार्जशीट तैयार

4700 पन्नों चार्जशीट तैयार

एसआईटी का कहना है कि 2 महीने में चार्जशीट पूरी की गई है, जिसमें 55 अभिलेख संकलित किए गए हैं। चार्जशीट 4700 पन्नों की तैयार की गई है। एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा का कहना है कि पूरी विवेचना में सारे वीडियो और ऑडियो की एफएसएल से जांच कराई गई थी जो सही पाए गए हैं और धारा 67 ए भी सही पाई गई। पूरी सीडीआर में रंगदारी मांगने के आरोप भी सही पाए गए हैं।

स्थानीय पुलिस और कालेज स्टाफ की भूमिका संदिग्ध

स्थानीय पुलिस और कालेज स्टाफ की भूमिका संदिग्ध

एसआईटी का यह भी कहना है कि चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले और आरोप लगाने वाली छात्रा द्वारा 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में स्थानीय पुलिस और कॉलेज की स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा रही है।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

आपको बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लॉ कॉलेज की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप 5 करोड़ की रंगदारी ना मिलने के बाद लगाया था, जिसमें उसके तीन दोस्त भी शामिल थे, लेकिन इस पूरे मामले में बीजेपी नेता का सवा करोड़ मांगने के मामले में यहां राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। फिलहाल, एसआईटी बुधवार को कोर्ट में दोनों ही मामलों में चार्जशीट पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+