पुलिस पिकेट से 50 कदम की दूरी पर पूरी रात बदमाशों का तांडव, डेयरी से 9 भैंसों को गाड़ी में ले भागे

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस पिकेट से महज पचास कदम की दूरी पर पूरी रात बदमाशों ने दूध की डेयरी मे तांडव मचाया। बदमाशों ने डेयरी के चौकीदार को बंधक बनाकर डेयरी से 9 भैसों को गाड़ी में भरा और ले भागे। जबकि, वहां से चंद कदम की दूरी पर नेशनल हाईवे वाली पुलिस पिकेट तैनात रही। सुरक्षित इलाके में ऐसी वारदात होने से दहशत फैल गई।पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा ही दर्ज कर पाई है।

buffalo looted by punk in shahjahanpur near police base

बदमाशों ने मचाया ताडंव, दूध की डेयरी पर बोला धावा
जानकारी के मुताबिक,घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के नैशनल हाईवे 24 की है। हाईवे पर स्थिति विश्राम वर्मा की ईट बनाने की फैक्ट्री है। उस फैक्ट्री मे एक दूध की डेयरी है। उस डेयरी की देखभाल एक चौकीदार करता है। इस दूध की डेयरी से महज पचास कदम की दूरी पर नैशनल हाईवे पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। उसके बावजूद बीती रात करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दूध की डेयरी पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कई घंटे तक डेयरी में जमकर तांडव मचाया। चौकीदार को बंधक बनाकर डाल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश एक खाली डीसीएम लेकर आए थे।

चौकीदार के मुताबिक, बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने डेयरी में बंधी 9 भैसों को खोलकर डीसीएम में लाध लिया। उसके बाद फरार हो गए। जबकि, डेयरी से महज पचास कदम की दूरी पर नेशनल हाईवे पर पुलिस पिकेट भी है। जिसमें कई पुलिसकर्मी रातभर तैनात रहते हैं और गश्त भी करते है। लेकिन फिर भी यहां डकैती हो गई। 8 लाख रुपये की कीमत की 9 भैसों को लूटकर ले जाया गया।

सीओ बोले- तफ्तीश की जा रही
सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+