यूपी: दबंगों ने बालक के प्राइवेट पार्ट से बांध दी ईंट, फिर मारते-मारते खेत और गांव में घुमाया

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने मंदबुद्धि बालक के गुप्तांग पर ईंट बांधकर उसे पूरे गांव और खेतों में घुमाया गया। इतना ही नहीं उसको गांव में घुमाते वक्त उसको पीटा भी गया। दबंगों ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वो दो आरोपी हैं जो वीडियो में बालक के साथ मारपीट कर रहे हैं।

brick tied on the private part of a boy and then beaten

दरअसल घटना थाना बंडा क्षेत्र की है। वीडियो में दिख रहे मंदबुद्धि बालक के पिता का गांव के कुछ दबंगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दबंगों ने बदला लेने का नया तरीका निकाल लिया। दबंगों ने मंदबुद्धि बालक को पकड़कर उसके कपड़े उतारे। उसके बाद उसके गुप्तांग पर ईंट बांध दी। इसके बाद उसको खेतों से लेकर पूरे गांव में घुमाया और उसको जमकर पीटा भी गया। दबंगों ने घटना का पूरा वीडियो बनाया और दहशत फैलाने के लिए वायरल कर दिया।

brick tied on the private part of a boy and beats him

वीडियो वायरल होते ही जब मामला डीएम अमृत त्रिपाठी के संज्ञान मे आया। तत्काल डीएम ने सीओ और इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं। मंदबुद्धि बालक के गुप्तांग मे ईंट बांधकर गांव मे घुमाने के मामले मे पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ मे पता चला कि बच्चे आपस मे खेल रहे थे और खेल खेल मे ही बच्चों ने गुप्तांग मे ईंट बांध दी थी। फिलहाल पुलिस अभी गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वो दो आरोपी है जो वीडियो मे बालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चे आपस मे खेल रहे थे। खेल-खेल में ही मंदबुद्धि बालक के गुप्तांग से ईंट बांधकर खेत में घुमाया था। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+