5 साल के भांजे को मामा ने किडनैप किया, 10 लाख मांगे, पकड़े जाने पर कुबूला- मारकर नाले में फेंका
Uttar pradesh News, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पांच साल के बच्चे को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसकी लाश को बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया गया। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही एक जने को अरेस्ट कर लिया। जो खुलासा पुलिस ने किया, उसके अनुसार, बच्चे के मामा ने ही बच्चे को मारा और किडनैप कर फिरौती मांगी।

जूते दिलाने के बहाने ले गया था पांच साल के बच्चे को
परिजनों ने बताया कि बच्चे को उसका मामा जूता दिलाने के लिए लेकर गया था। हालांकि, उसके बाद हमें सूचित किया गया कि 10 लाख रुपए देकर बच्चे को वापस ले जाएं। पैसे की डिमांड पूरी न होने पर बच्चे की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी मोहम्मद आरिस का पांच साल बेटे जुबान को बीते शुक्रवार की शाम मे उसका मामा शाहनवाज जूता दिलाने के नाम पर ले गया था। उसके बाद बच्चे के मामा ने रात करीब दस बजे फोन किया। फोन पर ही उसने बच्चे की सलमाती के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। बच्चे का पिता मजदूरी करता है। उसके पास इतना पैसा नहीं था, मगर बच्चे के मामा का दिल नहीं पसीजा। जब पिता ने पैसे देने से इंकार किया और पुलिस को सूचना दी तब तक मामा अपने भांजे की हत्या कर चुका था।

फोन नंबर ट्रैस किया तो वह उसके मामा का ही निकला
इसके बाद उसने बच्चे की लाश को बोरे मे भरकर एक नाले मे फेंक दिया था। जब पुलिस ने उस नंबर को ट्रैस किया तो वह नंबर बच्चे के मामा शाहनवाज का निकला। पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने खुद हत्या करने के जुर्म को कबूल कर शव को बरामद करवाया। बच्चा अपने मां-बाप की इकलौती औलाद थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक आरोपी अरेस्ट
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो आरोपी फरार हैं। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि पांच साल के बच्चे का शव मिला है। पैसे की डिमांड पूरी न होने पर बच्चे के रिश्तेदार ने हत्या कर शव फेंका था। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications