MP: रिश्ते का मामा घसीट कर ले गया सुनसान जगह, फिर भाभी के सामने नाबालिग के चीख से गूंज उठा कोना-कोना
Shahdol News: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से मुख्य आरोपी पीड़िता के मामा का साला है। जबकि एक अन्य आरोपी महिला है।
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूर के रिश्ते में मामा ने नाबालिग भांजी के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया है।
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी अपनी भाभी के सामने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग चीखती रही और भाभी सबकुछ सुनकर भी अनसुना करती रही। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। गर्मी की छुट्टी में खुशियां मनाने 16 वर्षीय नाबालिग अपने नाना के घर आई हुई थी। जहां नाबालिग के मामा का साला भी मौजूद था। आरोपी की नियत नाबालिग को देखकर डोल गई और मौका देखकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया है। हैरत की बात यह है कि जब आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। उस समय आरोपी की भाभी ने इस वारदात को देखा था। लेकिन उसने देवर को ऐसा करने से नहीं रोका। जिससे दुष्कर्मी अपने गंदे मंसूबे में कामयाब हो गया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर किया है। वारदात के बाद से भाभी-देवर फरार हैं। पुलिस दोनों की सरगर्मी से ढूंढ रही है।
थाना प्राभारी विनय सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया की नाबालिग की शिकायत पर आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications