Shahdol: ब्योहरी के जंगल में मिला मृत बाघ, शरीर के नाखून, दांत, पंजे व खाल गायब, शव देख चरवाहों के उड़े होश
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिल के बांधवगढ़ में टाइगर रिजर्व में एक मृत बाघ का शव मिला है। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। इसके अलावा बाघ के कुछ अंग भी गायब मिले हैं।

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बाघ का बेहद क्रूरता से शिकार किया गया है। ब्यौहारी के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। बाघ की मौत किस कारण हुई है अभी पता नहीं चल सका है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चलेगा। जानकारी अनुसार बाघ के शरीर के कुछ अंग भी गायब है। जिसमें,नाखून, दांत, पंजे और शरीर की खाल शामिल हैं।
मृत बाग मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। पूरा वन विभाग लगा डॉग स्कॉट की सहायता से जांच करने में जुटा हुआ है। वहीं दक्षिण वन मंडल की डीएफओ ने बाघ के शिकार होने की आशंका जाहिर की है। वन विभाग एरिया में सर्चिंग कर रहा है साथ ही शिकार की आशंका को लेकर भी चांज कर रहा है। यह मामला व्यौहारी वन परिक्षेत्र के बीट बेडरा के कंपार्टमेंट 168 की है। बाघ के शिकार होने की आशंका इसलिए जताई जा रही है। क्योंकि बाघ के शरीर से सभी अंग गायब हैं।
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ब्यौहारी क्षेत्र में बाघ की मौत हुई हो। इससे पहले भी 1 बाघिन की मौत हो चुकी है। ब्यौहारी के घोरसा बीट में मृत बाघिन मिली थी। ये शव 3 दिन पुराना था जिससे शरीर सड़ गया था। उस बाघिन की भी शिकार होने की आशंका जताई गई थी।हालांकि उसके शरीर के सभी अंग सलामत मिले थे। बाघिन की उम्र 8 साल की थी। जहां बाघिन का शव मिला था वो जगह शहडोल जिले की सीमा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय टाइगर रिजर्व सीधी जिला से लगा हुआ क्षेत्र है।












Click it and Unblock the Notifications