MP में एंबुलेंस से तस्करी; शहडोल पुलिस ने पकड़ी नशीली दवाइयों की इतनी बड़ी खेप, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एंबुलेंस के जरिए नशीली दवाइयों की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं को एंबुलेंस में ले कर आ रहे एक गिरोह को पकड़ा है।
जानकारी मुताबिक गुरुवार की देर रात एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनजेड 6054 जबलपुर से शहडोल आ रही थी, जैसे ही वह एंबुलेंस शहडोल के आकाशवाणी के ठीक सामने पहुंची तो पहले से ही तैनात कोतवाली पुलिस की टीम ने एंबुलेंस को रुकवाया।इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से नशीले इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा बरामद हो गया।

नशीले इंजेक्शनों की खेप ट्रेन से भोपाल से शहडोल लेकर आ रहे थे। शहडोल स्टेशन पर किसी की नजर उन पर ना पड़े इसलिए तीनों तस्कर नशीले इंजेक्शनों से भरे बैग को लेकर चतुराई के साथ उमरिया जिले के पाली के पास मुदरिया रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए।
ये सभी इंजेक्शन बिक्री के लिए प्रतिबंधित हैं। मामले में शहडोल पुलिस ने राहुल शुक्ला, संदीप सोनी और आदित्य उपाध्याय और एंबुलेंस चालक विजय केवट को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त किए इंजेक्शन और एंबुलेंस की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है।
शहडोल जिले के एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया है कि एंबुलेंस के जरिए नशे की तस्करी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications