Shahdol news : 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार,SC/ST एक्ट में फंसाने की दी थी धमकी

shahdol news : जिले के जैतपुर थाना प्रभारी दयाशंकर पांडेय को 16 सौ रुपये की घूस लेते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज नहीं करने के एवज में रिश्चत लेते हुए कोटरी ग्राम में गुरुवार की रात लोकायुक्त ने उसके निजी वाहन चालक गौरीशंकर के घर के पास गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने जानकारी दी कि निरीक्षक जिया उल हक ने आरोपित को ट्रैप किया है।

Dayashankar Pandey

उन्होंने ने आगे बताया अभय नन्द पाण्डेय निवासी कोटरी गांव तहसील जैतपुर जिला शहडोल के द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता सोसाइटी में सेल्समैन है। शिकायतकर्ता के विरूद्ध एससीएसटी मामले के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मामला दर्ज ना करने के एवज में 30 हजार रुपए की घूस मांगी गई थी।

14 हजार रुपए ले चुके थे, बाकी रिश्वत की राशि 16 हजार रुपए लेते हुए गुरुवार को थाना टीआई गिरफ्तार किए गए। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने जानकारी दी कि पांच साक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा कार्रवाईई की गई है। थाना प्रभारी को लेकर टीम शहडोल पहुंच गई है अभी पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+