MP News: जहां रेत माफियाओं ने रीवा के प्रसन्ना को कुचला, 6 महीने बाद 26 KM दूर सतना के महेंद्र की हत्या
Shahdol ASI Murder Case: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफियाओं का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। ब्यौहारी और देवलोंद क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ हो चुके हैं।
अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि नवंबर 2023 में रीवा निवासी पटवारी प्रसन्न सिंह को जहां ट्रैक्टर से कुचलकर मारा था, वहां से महज 26 किमी दूरी में अब सतना निवासी एएसआइ महेंद्र बागरी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी है।

सोन घडिय़ाल सीधी व संजय पार्क के साथ वन क्षेत्र होने से अधिकारियों की गठजोड़ से बड़े स्तर पर अवैध खनन चलता है। हाल ही में गोपालपुर में पटवारी की हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले खनिज अमले पर भी हमला हुआ था।
एएसआइ की हत्या के बाद पुलिस व प्रशासन ने वाहन चालक व वाहन मालिक के किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया है। प्रशासन ने करीब 15100 वर्ग फीट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इसमें वाहन चालक विजय रावत पिता मोलई रावत निवासी जमोड़ी का 4200 वर्ग फीट अतिक्रमण को खाली कराया गया। वाहन मालिक सुरेन्द्र सिंह के दो अलग-अलग स्थानों में किए गए अवैध अतिक्रमण से करीब 10900 वर्ग फिर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई दोपहर करीब 1.30 बजे शुरू हुई।
महेंद्र बागरी को मिले शहीद का दर्जा
सांसद गणेश सिंह ने शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने के एएसआई महेन्द्र बागरी तो शहीद का दर्जा देने की मांग का पत्र मुयमंत्री को लिखा है। इसमें बागरी को कुचलकर मारने वाले अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की भी की गई है।
फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, टीआई लाइन अटैच
जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र मे पुलिसकर्मी की रेत माफियाओ द्वारा की गई ह्त्या के बाद इस वारदात मे शामिल तीसरे फरार आरोपी सुरेन्द्र सिँह बघेल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेत माफियाओ से गठजोड़ की बातें सामने आने के बाद थाना प्रभारी ब्योहारी मुन्नालाल रहंगडाले को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications