Shahdol News : जान पर खेलकर विद्युत कर्मियों ने की बांध में डूबे टावर की मरम्मत, ऊर्जा मंत्री ने की सराहना

Shahdol News : जिले के बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने कर्तव्य के सामने अपनी जान की भी परवाह नहीं की 2 किलोमीटर नाव से यात्रा कर बांध में जाकर टावर से बिजली सुधार किया। जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बांसा के कटका बांध में बिजली टावर में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे ठीक कर सीधी जिले की बिजली सप्लाई को बाधित होने से बचाया है।

electrical

कंपनी के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की रात को अमरकंटक से सीधी आने वाली 220 केव्ही अति उच्चदाब लाइन में खराबी आ गया था। इस सर्किट में फॉल्ट आ जाता तो सीधी जिले में सप्लाई बाधित हो सकती थी। इसी के मद्देनजर रात में ही सीधी में पदस्थ ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता गोरेलाल साहू और उनकी टीम ने तुंरत फॉल्ट लोकेशन का पता लगाया। नाव से कटका बांध के बांध में लगे हुए टॉवर के पास पहुंचे। जो बांध के बीचों-बीच स्थित है और 6 से 8 फीट पानी में डूबे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी विद्युत कर्मियों की सराहना की है।

40 किलोमीटर दूर से बुलाई नाव

ग्राम पंचायत बासा के सरपंच विपिन सिंह के सहयोग से 40 किलोमीटर दूर मानपुर के नाव मालिक रतन मांझी से नाव ली। नाविक रामधनी बैगा के साथ स्थान पर पहुंचे। इसमें विद्युत कर्मचारी रमाशंकर शुक्ल, पवन कुमार विश्वकर्मा,एवं बाह्य सेवाप्रदाता कंपनी के सुपरवाइजर पंकज भट्ट के साथ सुधार उपकरण और सामग्री लेकर लाइट टावरों को ठीक किया। कर्मचारियों ने लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्रफल में लगे बिजली टावरों में तकनीकी सुधार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+