shahdol news : अतिथि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से पूरी की हवस, गर्भवती हुई तो उतार दिया मौत के घाट

shahdol news: देश में कड़े कानून के बाद भी रेप और छेड़छाड़ की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दरिंदे नाबालिग व युवतियों को हवस का शिकार बना रहा है। ऐसा ही मामला सीधी जिले के दरसिला चौकी क्षेत्र के गांव खांडा से आया है जहां नाबालिग लड़की हत्याकांड मामले में पुलिस ने शनिवार की दोपहर खुलासा किया है। पत्रकार वार्ता में एसपी कुमार प्रतीक ने हत्याकांड के बारे में जानकारी दी कि गांव में रहने वाला अतिथि शिक्षक शिवेन्द्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा पिता अजीत सिंह 29 साल ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या की है।

shahdol news

बताया कि लड़की के स्कूल में आरोपी शिवेन्द्र शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खांडा में अतिथि शिक्षक के पद पर पहले पदस्थ था। इसी दौरान उसकी जान पहचान छात्रा से हुआ और वह उससे फोन पर बात करने लगा। पुलिस के बताए अनुसार मृतिका और आरोपी के बीच पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात सामने आई कि जब भी मृतिका के मकान में कोई नहीं होता था, तो आरोपी उसके मकान जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया करता था। हत्या के कुछ दिन पहले जब मृतिका ने पीरियड्स नहीं आई और विवाह करने के लिए आरोपी से कहा। आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया।

जहरीला फल खिलाकर नाबालिग को मारा

उसने नाबालिग लड़की को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद रविवार 13 नवंबर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने शाम लगभग 5 बजे लड़की के घर के इंदारा कुंए के पास उसे मिलने बुलाया। छोटी बहन से दो मिनट में आने का बोलकर वह बुलाई गई जगह पर पहुंची। उन्होंने एकांत में बैठकर बातें की। इस दौरान दोनों के बीच गर्भ ठहरने की बात पर बातचीत भी हुआ। आरोपी ने अपने साथ लाया हुआ जहरीला जंगली फल यह कहकर खिला दिया कि इससे गर्भपात हट जाएगा और पीरियड्स आने लगेंगे। फल खाते ही 14 साल की लड़की की मौत हो गई। जिसके बाद शव को आरोपी ने उसी कुएं में फेंक दिया।

इन धाराओं में मामला हुआ दर्ज

घटना की जांच में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 एवं 376, 376 (2) एन, और 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अन्य सबूतों को जुटाने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+