रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो माफिया ने ASI को कुचलकर मार डाला, तीन बेटियों का रो रो कर बुरा हाल
shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल से दुखद घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी के दौरान एक एएसआई मौत हो गई।, दरअसल वह एक अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। यह हादसा ब्यौहारी थाने क्षेत्र में घटा और आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
घटना के अनुसार, पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे फरार वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव में गए थे, जब उन्हें सहायक पुलिसकर्मी के साथ एक टीम के रूप में तैनात किया गया था। जब वे अस्थाई रूप से बने हेलीपैड के नजदीक पहुंचे, तो उन्हें एक रेत का अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर का सामना हुआ।

शहडोल ब्यौहारी थाने में पदस्थ ASI महेंद्र बागरी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे फरार वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव गए थे। उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। जब वे अस्थाई रूप से बने हेलीपैड के नजदीक पहुंचे तो सामने से रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर मिल गया।
बागरी ने रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर को नहीं रोका। इसके बाद, बागरी ने चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। यह हादसा मौके पर ही घट गया और बागरी को उनके घातक चोटों की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, शाहिद अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए वारदात में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक विजय ऊर्फ रावत और आशुतोष सिंह उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ट्रैक्टर का मालिक सुंदर सिंह जबकि ट्रैक्टर का मालिक सुरेंद्र सिंह अभी फरार है। मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी गरीब 14 साल की है। एएसआई मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे।
इससे पहले भी शहडोल जिले में ही अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफियाओं ने ट्रेक्टर से कुचला दिया था,जिससे पटवारी प्रसन्न सिह बघेल की मौके पर ही मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications