MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश, इन जिलों में गिरे ओले
MP Weather Updates: मध्य प्रदेश में कड़ाके के ठंड के बीच बेमौसम बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।
बेमौसम बारिश से जहां जन जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जबलपुर और शहडोल संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम अतरिया हरदुआ और सर्रा में सुबह-सुबह तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तीन दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बाद चौथे दिन सुबह से बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
ओले गिरने से ग्राम हरदुआ अतरिया, सर्रा में फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं जंगली क्षेत्र में तेज बारिश के आसार बने हुए है। वहीं ओले गिरने से सड़कों पर भी सफ़ेद चादर बिछी हुई नजर आई। ओले गिरने से फसलों को हुए हैं।
शहडोल संभाग में भी सुबह से ही जिले में बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। वहीं उमरिया जिले के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि भी हुई है। बेमौस बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
बारिश के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ी, ठंड के चलते लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। घरों में दुबके लोग ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे है। बाहर बेमौस बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications