इंतजार खत्म, शहडोल में खुला पासपोर्ट कार्यालय, जबलपुर जाने की जरूरत नहीं
Shahdol News: शहडोल क्षेत्र से विदेश जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले में पासपोर्ट बनवाने के लिए जिलेवासियों को अब जबलपुर या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। कलेक्ट परिसर में नवनिर्मित पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने कर दिया है।
शहडोल संभाग के लोगों को पासपोर्ट आवेदन के बाद वेरिफिकेशन के लिए जबलपुर व भोपाल समेत अन्य दुरस्थ केन्द्रो का चक्कर नही काटना पडेगा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने फीता काटकर आज शनिवार को कलेक्ट्रेड परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती आमजन को आवागमन में सुगमता होगी।उन्होंने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से भोपाल, जबलपुर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए पासपोर्ट हेतु दस्तावेज पेपरलेस होगा और 15 दिवस के अंदर डाक के माध्यम से लोगो के घर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को तत्काल पासपोर्ट की जरूरत होती है तो 24 घंटे के अंदर भी प्रदान किया जाएगा इसकी भी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से विद्यार्थियों, व्यवसायिकों व अलग- अलग क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट के लिए भोपाल, जबलपुर, रायपुर नही जाना पडे़गा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आमजन की सुविधा के लिए अनेको नवाचार कर रही है और केंद्र सरककार एवं राज्य सरकार लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य रही है। सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती के लोगों को पासपोर्ट को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास के नये आयाम निरंतर स्थापित किये जांएगे। कार्यक्रम मे विधायक मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, बृजेेश कुमार भारतीय डाक सेवा पोस्ट मास्टर जनरल जबलपुर, भारतीय विदेश सेवा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चैरसिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।












Click it and Unblock the Notifications