MP Election 2023: जैतपुर विधानसभा सीट पर आजतक नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 15 साल से भाजपा का कब्जा

MP Election 2023: जैतपुर विधानसभा आदिवासी आरक्षित सीट है। यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। गोंड और बैगा बाहुल्य क्षेत्र है। आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका में होते है।

MP Election 2023: शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा सीट में बीजेपी का कब्जा है। यहां से महिला विधायक मनीषा सिंह विधायक हैं। जिन्होंने साल 2018 में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बनी।

2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 70063 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 74279 वोट मिले थे। बीजेपी के मनीषा सिंह ने कांग्रेस के उमा धूर्वी को 4,216 वोट से हराया था। जबकि बसपा के मोहम्मद सिंह पाव 6141 वोट प्राप्त कर तीसरे पायदान पर थे।

Jaitpur Vidhan Sabha Election 2023

जैतपुर विधानसभा सीट आदिवासी सीट है और यह भाजपा का मजबूत और अभेद किला है। मतलब यहां पर भाजपा अब तक एक भी बार नहीं हारी है। वर्ष 2008 में अस्तित्व में ये विधानसभा सीट आई है। तब से यहां पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में इस बार भी इस आदिवासी सीट पर भाजपा को बहुत ज्यादा उम्मीद है कि एक बार फिर से वो यहां से जीत हासिल कर जीत का चौका लगाएगी। लेकिन कांग्रेस की उम्मीद है इस सीट पर इसलिए बढ़ रही है क्योंकि साल दर साल भाजपा और कांग्रेस के बीच इस सीट पर जीत का अंतर कम होता गया है।

2008 में जैतपुर विधानसभा से बीजेपी के जयसिंह मरावी जीत कर आए थे। जयसिंह मरावी ने यहां पर कांग्रेस की यशोदा सिंह को 14,346 वोट के अंतर से हराया था। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जैतपुर में एक बार फिर से 2013 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के जयसिंह मरावी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। हालांकि यहां जीत का अंतर थोड़ा कम हुआ जय सिंह मरावी ने कांग्रेस के ललन सिंह को 11206 वोट के अंतर से हराया।

जैतपुर विधानसभा आदिवासी सीट है और आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित भी है। जैतपुर क्षेत्र गोंड और बैगा बाहुल्य विधानसभा है। यहां पर आदिवासी मतदाता ही निर्णायक भूमिका में होते हैं। इसीलिए सभी पार्टियां यहां आदिवासी मतदाताओं के बैंक को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं।

जैतपुर विधानसभा सीट में वोटरों की संख्या पर नजर डालें, तो यहां पर टोटल 2 लाख 42 हजार 767 वोटर हैं। जिसमें से 1 लाख 19 हजार 433 महिला मतदाता हैं। 1 लाख 23 हजार 329 पुरुष वोटर हैं। जबकि 5 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

2018 भाजपा मनीषा सिंह
2013 भाजपा जय सिंह मरावी
2008 भाजपा जय सिंह मरावी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+