Shahdol: बंद कमरे में 50 आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, ईसाई समुदाय के लोग चला रहे थे रैकेट

Shahdol News: शहडोल मुख्यालय के डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और कुछ साहित्य भी जब्त किया गया है।

Conversion case in Shahdol

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लालच देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आदिवासी ग्रामीणों को क्रिश्चयन समुदाय के लोगों द्वारा बंद कमरे में धर्मांतरण के लिए मोटिवेट कर रहे थे। पड़ोसियों की जानकारी पर शहडोल पुलिस ने बंद कमरे में दबिश दी। जहां धर्मांतरण संबंधी साहित्य पुस्तकें भारी मात्रा में बरामद की है। साथ ही धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले 4 लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नं 18 घरौला मोहल्ले का पूरा मामला है। यहां रहने वाली एक महिला के घर में 50 से अधिक आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों को बंद कमरे में उमरिया,बालाघाट, पाली, सहित आस पास के क्रिश्चयन समाज के लोग धर्मांतरण के लिए मोटिवेट कर रहे थे। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने शहडोल पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे में चल रहे धर्मांतरण के रैकेट को रोक कर भारी मात्रा में धर्मांतरण संबंधी साहित्य पुस्तकें पकड़ी है। इसके साथ ही 50 से अधिक बच्चे महिलाओं को उनके चंगुल से मुक्त कराया। धर्मांतरण के लिए मोटिवेट करने वाले चार लोगो को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही।

पुलिस के जानकारी अनुसार मोनिका विजय नाम की महिला के मकान पर आदिवासी परिवार इकट्ठा हुए थे। मोनिका का कहना है कि हमारे घर पर जो लोग आए हुए थे वह हमारे रिश्तेदार हैं। हम धर्मांतरण नहीं कराते हैं। वहीं, शहडोल मुख्यालय के डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी दी कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही कुछ साहित्य भी जब्‍त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+